आज का पंचांग 20 जुलाई 2026: जानें सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और नक्षत्र

आज का पंचांग 20 जुलाई 2026: जानें सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और नक्षत्र

आज का पंचांग | 20 जुलाई 2026, सोमवार

सनातन परंपरा में दिन की शुभ शुरुआत पंचांग के दर्शन और ईश्वर के स्मरण से की जाती है।
आज का पंचांग आपको तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त सहित दिनभर के शुभ-अशुभ समय की जानकारी देता है। आइए जानते हैं 20 जुलाई 2026, सोमवार का संपूर्ण पंचांग।

 दिनांक – 20 जुलाई 2026

  • दिन – सोमवार
  • विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
  • शक संवत – 1948
  • अयन – दक्षिणायन
  • ऋतु – वर्षा ऋतु
  • मास – आषाढ़
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि – सप्तमी (21 जुलाई प्रातः 04:02 बजे तक), तत्पश्चात अष्टमी
  • नक्षत्र – हस्त (शाम 07:09 बजे तक), तत्पश्चात चित्रा
  • योग – शिव (शाम 06:37 बजे तक), तत्पश्चात सिद्ध
  • राहुकाल – सुबह 07:47 बजे से 09:26 बजे तक
  • सूर्योदय – प्रातः 05:32 बजे
  • सूर्यास्त – सायं 06:47 बजे
  • दिशाशूल – पूर्व दिशा में

 व्रत एवं पर्व – —

विशेष – सप्तमी तिथि को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर को हानि होती है।

विघ्न-बाधा नष्ट करने के लिए

‘श्री’ का अर्थ है सौंदर्य, लक्ष्मी, ऐश्वर्य और सफलता। यदि जीवन में किसी प्रकार की विघ्न-बाधाएँ आ रही हों, तो प्रतिदिन “श्रीं ॐ स्वाहा।” मंत्र की एक माला जपने से विघ्न-बाधाएँ दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

 दुर्गति से रक्षा हेतु

यदि कोई व्यक्ति मरणासन्न हो तो उसके सिरहाने श्रीमद्भगवद्गीता रखें। दाह-संस्कार के समय ग्रंथ को जलाने के बजाय श्रद्धापूर्वक गंगाजी में प्रवाहित करें।

मृतक के अग्नि-संस्कार की शुरुआत तुलसी की लकड़ियों से करें अथवा उसके शरीर पर थोड़ी-सी तुलसी की लकड़ियाँ रखें। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से दुर्गति से रक्षा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *