ट्रंप प्रशासन ने 6000 छात्र वीजा किए रद्द, भारतीय भी प्रभावित

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6000 छात्र वीजा रद्द कर दिए हैं। इनमें बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की भी हो सकती है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये कदम उन छात्रों के खिलाफ उठाया गया है जिन्होंने निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रुकने और स्थानीय कानूनों का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि करीब 4000 वीजा उन छात्रों के रद्द किए गए हैं, जिन्होंने अमेरिका में रहकर कानून तोड़ा या हिंसक घटनाओं में शामिल रहे। वहीं 200 से 300 वीजा उन लोगों के रद्द हुए हैं जो आतंकवाद का समर्थन करने में लिप्त पाए गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे किस संगठन या समूह का समर्थन कर रहे थे।

इस फैसले से हजारों विदेशी छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा, जिनमें भारतीय छात्रों की संख्या भी काफी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *