Volkswagen T-Roc नए अवतार में हुई लॉन्च, पहले से इतनी महंगी हुई SUV, जानें नई कीमत

2021 volkswagen t roc

Volkswagen ने एक बार फिर से भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम एसयूवी T-Roc को लॉन्च किया है। इस बार भी एसयूवी को कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से भारत लाया गया है। हालांकि पिछले साल बाजार में उतारी गई मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। नई Volkswagen T-Roc की कीमत 21.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है, जो कि पिछले मॉडल की तुलना में तकरीबन 1.35 लाख रुपये ज्यादा है।

इस एसयूवी को लॉन्च करने के साथ ही फॉक्सवैगन ने इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस एसयूवी की डिलीवरी मई महीने से शुरू की जा सकती है, हालांकि अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान आना बाकी है। इस एसयूवी को कंपनी के MQB प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसकी बिक्री सीमित संख्या में ही की जाएगी।

2021 volkswagen t roc

T-Roc का डिजाइन:

Volkswagen ने नई T-Roc एसयूवी में टू-स्लॉट फ्रंट ग्रिल के साथ सिल्वर बैश प्लेट के साथ LED हेडलैंप और डे टाइम रनिंग लाइट्स दिया है। विंडो लाइन पर क्रोम बॉर्डर और 17 इंच का एलॉय व्हील दिया गया है जो कि साइड प्रोफाइल को आकर्षक बनाते हैं। SUV के पिछले हिस्से को कंपनी ने क्लीन रखते हुए स्पलिट LED टेल लैंप्स दिया है।

इंटीरियर और फीचर्स:

T-Roc के केबिन की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, लैदर अपहोल्सटरी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, कीलेस एंट्री, हीटेड फ्रंट सीट्स, 6 एयरबैग, टायर प्रेशन मॉनिटरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन क्षमता: 

Volkswagen T-Roc को कंपनी ने केवल एक इंजन विकल्प के साथ बाजार में उतारा है। इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का TSI पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है जो कि 148bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एक्टिव सिलिंडर टेक्नोलॉजी से लैस ये इंजन 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004