IPL इतिहास के सबसे महंगे स्पिन गेंदबाज बने युजवेंद्र चहल, इतने करोड़ रुपये मिली कीमत

भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने मेगा ऑक्शन में इतिहास रच दिया है. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिन गेंदबाज बन गए है. युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स की टीम ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके साथ ही वो भारत के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए. मेगा ऑक्शन से पहले चहल को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रिलीज कर दिया था. युजवेंद्र चहल पर सबसे पहली बोली गुजरात टाइंटस ने लगाई. जिसके बाद रेस में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी शामिल हो गई. 5.75 करोड़ के बाद इसमें पंजाब किंग्स की एंट्री हो गई. जिसके बाद लखनऊ और पंजाब के भी बिड वार देखने को मिला. जिसके बाद पंजाब ने 14 करोड़ का दांव खेला है और लखनऊ ने समय मांगा है. बेंगलुरु ने थोड़ा समय मांगा है चर्चा करने के लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004