Headlines

न्यूजीलैंड के बेन लिस्टर बने पहले कोविड-19 सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी

ऑकलैंड के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर मंगलवार को कोविड-19 के कारण पहले सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी बन गए. प्लंकेट शील्ड प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैम्पियनशिप के ऑकलैड में चल रहे मुकाबले में उन्होंने टीम के अपने साथी मार्क चैपमैन की जगह ली.

ऑकलैंड के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर मंगलवार को कोविड-19 के कारण पहले सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी बन गए. प्लंकेट शील्ड प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैम्पियनशिप के ऑकलैड में चल रहे मुकाबले में उन्होंने टीम के अपने साथी मार्क चैपमैन की जगह ली.

छह वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके 26 साल के चैपमैन ने कथित तौर पर सोमवार को बीमार महसूस किया, जिसके बाद उनका कोविड-19 परीक्षण किया गया.

चैपमैन के परीक्षण के नतीजे आने तक 18 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले लिस्टर को उनका विकल्प घोषित किया गया है.

ऑकलैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया, ‘ओली प्रिंगल ने प्रथम श्रेणी पदार्पण किया. बेन लिस्टर कोविड-19 विकल्प के रूप में शुरुआत करेंगे क्योंकि कल बीमार होने के बाद चैपमैन के परीक्षण के नतीजों का इंतजार है.’

ईडन पार्क पर मैच देख रहे न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सही चीज करने के लिए चैपमैन को सजा नहीं दी गई.

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्टीड के हवाले से कहा, ‘आज सुबह यहां आने तक मुझे नहीं पता था कि मार्क चैपमैन बीमार महसूस कर रहे हैं और उनका कोविड परीक्षण कराना पड़ा. लेकिन मेरे नजरिए से यह शानदार है कि इस मुश्किल समय में सही चीज करने के लिए उन्हें सजा नहीं दी गई.’


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004