Headlines

विशाखापट्टनम गैस रिसावः नगर निगम ने दी घरों में ही रहने, गीला मास्क लगाने की सलाह

विशाखापट्टनम.आंध्र प्रदेश के ग्रेटर विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) नगर निगम ने रासायनिक संयंत्र के आसपास के लोगों से घरों में ही रहने और अपने मुंह तथा नाक को कवर के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करने को कहा है. इस संयंत्र से गुरुवार तड़के गैस का रिसाव हुआ है. गोलापत्तनम में स्थित एलजी पॉलिमर्स रसायनिक संयंत्र से हुए गैस रिसाव के कारण एक आठ साल के बच्चे समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

निगम ने एक ट्वीट में कहा,’ गोपालपत्तनम में एलजी पॉलिमर्स से गैस का रिसाव हुआ है. इन स्थानों के आसपास रहने वाले लोगों से आग्रह है कि वे सुरक्षा एहतियात बरतते हुए घरों से बाहर नहीं निकलें.’ निगम ने कहा, ‘अपनी नाक और मुंह को ढकने के लिए कृपया गीले कपड़े का मास्क की तरह इस्तेमाल करें.’

पुलिस कर्मी घटनास्थल पर मौजूद
निगम ने कहा कि उसके अधिकारी पानी का छिड़काव करके गैस रिसाव के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. साथ में लोगों से मास्क का इस्तेमाल करने के लिए कहने के वास्ते सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने जिंदगियां बचाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हरसंभव कदम उठाने के लिए जिले के अधिकारियों से कहा है. दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी पॉलिमर्स पॉलीस्टीरीन और कई कामों में आने वाला प्लास्टिक बनाती है जिसका इस्तेमाल अलग अलग तरह के उत्पाद बनाने में होता है जैसे खिलौने. यह 1961 से संचालित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004