Headlines

गर्लफ्रेंड समझ लेडी कॉन्स्टेबल से चैट करता रहा लुटेरा, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Edited By : Dhanesh Diwakar

कारोबारियों या नामचीन लोगों से जुड़े स्कैंडल तो अक्सर सामने आते रहे हैं लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहली बार एक गैंग को दबोचने के लिए अनोखे तरीके का सहारा लिया। महिला कॉन्स्टेबल ने एक कुख्यात बदमाश को मीठी बातों में उलझाया। गर्लफ्रेंड का नाम लेकर चैटिंग की। भेष बदलकर मिलने का टाइम और जगह फिक्स कर ली। जैसे ही बदमाश बताई गई जगह पर पहुंचा, मुंडका थाने की पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके बयान पर दो साथी भी पकड़ लिए।

डीसीपी के मुताबिक, गुरुवार को मुंडका इलाके में एक कैब लूटी गई थी। इस केस को सुलझाने के लिए मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाले गए तो एक आरोपी सोमवीर की कथित गर्लफ्रेंड का पता लगा। पुलिस ने गर्लफ्रेंड का मोबाइल ले लिया। मोबाइल एक महिला कॉन्स्टेबल को दिया, जिसने सोमवीर से चैटिंग की।

सोमवीर को अहसास कराया कि वह उससे मिलने को बेताब है। भरोसा होने पर सोमवीर ने मिलने का टाइम और जगह तय की। पुलिस ने पहले ही पहुंचकर वहां घेराबंदी कर ली। जैसे ही सोमवीर वहां आया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी प्रदीप और मनोज भी गिरफ्तार कर लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004