Headlines

छत्तीसगढ़  बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद कैसे चुनें आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस

Edited By: Dhanesh Diwakar

छत्तीसगढ़  बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद अब आपको अपने करियर की दिशा चुननी होगी। 11वीं में प्रवेश लेते समय आपको साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में से किसी एक को चुनना होगा। फैसले से पहले जरूरी है कि आप हर स्ट्रीम की पूरी जानकारी लें। आर्टस हो, विज्ञान हो या फिर कॉमर्स। हर स्ट्रीम में आगे क्या संभावनाएं है, आपकी रूचि के हिसाब से क्या वो स्ट्रीम आपके लिए बेहतर है। ये जानना बेहद जरुरी है।

निर्णय लेने के दौरान इन बातों पर गौर करना चाहिए-

  • रुचि को दें प्राथमिकता
  • अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
  • सही करियर विकल्प की पहचान करें
  • ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
  • अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।

साइंस
10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनने के बाद इस फील्ड में संभावनाओं का पिटारा खुल जाता है। इंजीनियर, साइंटिस्ट  व डॉक्टर बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स को साइंस लेनी चाहिए। इसके अलावा फॉर्मेसी की लाइन भी यहीं से निकलती है। यदि आप इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो आप पीसीएम या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित को मूल विषयों के रूप में चुन सकते हैं, लेकिन आगर आप मेडिसिन में रुचि रखते हैं तो  आप पीसीएमबी या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित + जीवविज्ञान ले सकते हैं।

कॉमर्स संकाय
अगर आप सीए या कंपनी सेक्रेटरी बनना चाहते हैं तो यह कॉमर्स की लाइन बेस्ट है। अकाउंटेंसी, बैंकिंग, मैनेजमेंट, फाइनेंस, टैक्स, निवेश बैंकिंग, वित्तीय सलाहकार से जुड़े प्रोफेशन में जाना चाहते हैं तो कॉमर्स की स्ट्रीम चुनें। इस लाइन में आपको अर्थशास्त्र, मैथ्स, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी जैसी विषय पढ़ने होंगे।

आर्ट्स 
अगर आप वकील, पत्रकार, साहित्याकार, राजनेता बनना चाहते हैं तो आर्ट्स स्ट्रीम अच्छी रहेगी। आर्ट्स लेने पर आपको इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान जैसे विषयों को पड़ने का मौका मिलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004