जब गौरा गौरी पूजा में सीएम भूपेश बघेल ने खुद पर पड़वाए एक बैगा के हाथों से चाबुक

Edited By: Dhanesh Diwakar

दुर्ग जिले में गौरा गौरी पूजा में सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान कुछ दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिलीं। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद एक बैगा के हाथों से खुद के हाथ पर चाबुक पड़वाए।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गौरा गौरी पूजा में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस दौरान कुछ दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिलीं। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद एक बैगा के हाथों से खुद के हाथ पर चाबुक पड़वाए। माना जाता है कि ऐसा करने से किसी भी तरह की आफत दूर रहती है और खुशहाली आती है। सीएम ने इस दौरान प्रदेश वासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई भी दी।

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरा गौरी तिहार मनाने आज जजंगिरी गांव पहुंचे। इस दौरान सीएम बघेल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गौरा गौरी की पूजा की। वहीं सीएम ने वर्षों पुरानी सोटा परंपरा का भी निर्वहन किया। सौटा हाथ में मारने की पुरानी परंपरा है। ग्रामीणों को मानना है परंपरा अनुसार सोटा से मार खाने वाले व्यक्ति पर देव चढ़ते हैं और सोटा मारने वाला व्यक्ति बैगा जाति का होता है।

बता दें सीएम भूपेश बघेल ने ये ऐलान किया है कि गोवर्धन पूजा के त्योहार को गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर ट्वीट पर प्रदेशवासियों को गौरा गौरी तिहार की बधाई दी। गोवर्धन पूजा का त्योहार को गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004