Headlines

रायपुर : मरवाही उपनिर्वाचन 2020 : मरवाही उपनिर्वाचन के लिए श्री आदित्य कमलाकर सोमकुंवर व्यय प्रेक्षक नियुक्त

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 हेतु  श्री आदित्य कमलाकर सोमकुंवर (आई आर ए एस) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक  प्रतिदिन शाम 5 बजे से 6 बजे तक आमजन से मुलाकात हेतु  पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह गौरेला कक्ष क्रमांक 3 में उपलब्ध रहेंगे। व्यय प्रेक्षक श्री आदित्य कमलाकर सोमकुंवर  का स्थानीय मोबाईल नम्बर 7389842598 तथा ई-मेल Exp.observermarwahi@gmail.com  है।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने बताया है कि मरवाही उप निर्वाचन 2020 में प्रत्याशियों द्वारा किये गए व्यय से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए व्यय प्रेक्षक से पीडब्लूडी विश्राम गृह गौरेला में निर्धारित अवधि पर मिल सकते हैं एवं उनके दूरभाष/मोबाईल/ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004