Headlines

रायपुर में नाका पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी कर रहे अवैध वसूली, वीडियो हुआ वायरल; अफसर बोले- वीडियो बनाने वाला चालक फर्जी

  • धनेली नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर ट्रक और टैंपो चालकों से वसूली करने का आरोप
  • डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने कहा- टैंपो चालक ने पहले भी कई बार झूठी शिकायतें की

छत्तीसगढ़ के रायपुर में धनेली नाका पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप लगाया जा रहा है कि नाका पर तैनात पुलिसकर्मी वहां से निकलने वाले टैंपो व ट्रक चालकों से रुपयों की वसूली करते हैं और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। वहीं डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने कहा कि वीडियो बनाने वाला टैंपो चालक पहले भी झूठी शिकायतें कर चुका है।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो करीब एक दिन पुराना देर रात का बताया जा रहा है। ट्रक धनेली नाका के पास से निकल रहा था। आरोप है कि तभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और चालक से रुपए मांगने लगे। रुपए नहीं देने पर ट्रक चालक की पिटाई भी की गई। इस दौरान मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया और अपने एक परिचित को भेजा। जिसने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

अफसर बोले- वीआईपी ड्यूटी में लगे थे जवान, हटाने लगे तो फर्जी वीडियो बनाया
वहीं डीएसपी सतीश ठाकुर ने वीडियो बनाने वाले टैंपो चालक को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी उस समय वीआईपी ड्यूटी में लगे हुए थे। टैंपो वाले को हटाने लगे तो उसने वीडियो बनाकर झूठा आरोप लगा दिया। वह इससे पहले भी कई बार झूठी शिकायत कर चुका है। हालांकि वीआईपी ड्यूटी कर रहे इन पुलिसकर्मियों में से एक ने जूते तक नहीं पहने है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004