Headlines

छत्तीसगढ़ / कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1384 पद भरे जाएंगे, लिखित परीक्षा 4 मई से

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 1384 असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले करीब 966 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती प्रक्रिया हुई थी और इसमें से 524 पद खाली रह गए थे। इस बार सभी बैकलॉग पदों को मिलाकर उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी संख्या में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा का टाइम-टेबल जारी कर दिया है।  पिछले साल 23 नवंबर को उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।

तीन दिन दो पालियों में होगी परीक्षा
आवेदकों की संख्या और विषयों को देखते हुए तीन दिन तक परीक्षा दो पालियों में होगी। 4, 5 और 6 मई को दो-दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी। लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार अभ्यर्थी कर रहे थे। कोर्ट में मामला जाने की वजह से भर्ती प्रक्रिया रुक गई थी। मामला सुलझने के बाद अब आयोग ने लिखित परीक्षा के लिए समय-सारणी जारी कर दिया है। टाइम-टेबल जारी करने से पहले आयोग ने सभी आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया है। 27 में से तीन विषयों मनोविज्ञान, सेरिकल्चर और टसर टेक्नोलॉजी के आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन 13 एवं 14 फरवरी को होगा।

एक से ज्यादा विषय में परीक्षा के आवेदन वाले 15 अप्रैल तक करें सूचित
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 27 विषयों में पद निकाले गए हैं। एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अलग-अलग तिथि में लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए समय-सारणी का अध्ययन करना होगा और यदि एक ही शिफ्ट व तिथि में परीक्षा होने की स्थिति में आयोग को सूचित करना होगा। जारी नोटिफिकेशन में आयोग ने 15 अप्रैल तक अभ्यर्थियों को सूचना देने कहा है। इस तिथि के बाद सूचित करने पर प्रस्तुत अभ्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

किसी विषय में पात्र उम्मीदवार कम होने पर सीधे इंटरव्यू 
जानकारी के मुताबिक कई ऐसे विषय हैं, जिनमें पात्र उम्मीदवारों की संख्या पदों की तुलना में काफी कम होता है। पिछली बार हुई भर्ती परीक्षा में कई पद पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने की वजह से खाली रह गए। लेकिन इस बार आयोग ने नई व्यवस्था बनाई है। जिन विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों के लिए कम उम्मीदवार रहेंगे, उनकी लिखित परीक्षा नहीं होगी। उन्हें दस्तावेज सत्यापन के बाद सीधे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट व चयन सूची जारी होगी।

पहले दिन सामान्य अध्ययन में बैठेंगे सभी उम्मीदवार 
4 मई को सुबह 9 से 10 बजे तक पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा। इसमें सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हिंदी, राजनीति शास्त्र, जीओलॉजी, कंप्यूटर साइंस और बायो केमेस्ट्री का पर्चा होगा। इसके बाद 5 मई को पहली पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक अंग्रेजी, अर्थ शास्त्र, भूगोल, बायो टेक्नोलॉजी और सूचना प्रौद्योगिकी का पेपर होगा। इसी दिन दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक बॉटनी, सोसीओलॉजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, लॉ और फॉरेस्ट्री पेपर की परीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004