आबकारी सचिव पहुंची छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज खपरी, डिस्टलरीज में संचालित प्रक्रियाओं की ली जानकारी
रायपुर, 16 जनवरी 2024- सचिव सह आबकारी आयुक्त, सुश्री आर. शंगीता के द्वारा दुर्ग जिले के कुम्हारी के ग्राम खपरी स्थित मेसर्स छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड का 15 जनवरी को भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम डिस्टलरी में पदस्थ जिला आबकारी अधिकारी द्वारा पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन (पी.पी.टी.) के माध्यम से डिस्टलरी में संचालित प्रक्रिया को विस्तार से समझाया…
