रायपुर: राजधानी में 28 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। इसे लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था जारी कर दी है। झांकी रात 9 बजे शारदा चौक से रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए महादेव घाट स्थित विसर्जन स्थल पहुंचेगी।
झांकी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए झांकी मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस मार्ग पर केवल झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से शाम 7 बजे से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
शारदा चौक से महादेव घाट तक निकलेगी झांकी
गणेश विसर्जन झांकी रात 9 बजे शारदा चौक से शुरू होगी। इसके बाद झांकी:
जयस्तंभ चौक → मालवीय रोड → कोतवाली चौक → सदर बाजार → कंकालीपारा चौक → पुरानी बस्ती थाना तिराहा → लाखेनगर चौक → सुंदरनगर रोड → रायपुरा चौक → महादेव घाट विसर्जन स्थल
तक जाएगी।
यह भी पढ़े: मन की बात में PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
इन मार्गों से कर सकेंगे आवागमन
टाटीबंध की ओर से:
टाटीबंध से महोबा बाजार, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक और शास्त्री चौक की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा रिंग रोड नंबर-1 होते हुए पचपेड़ी नाका का विकल्प भी रहेगा।
भनपुरी की ओर से:
फाफाडीह चौक से रेलवे स्टेशन चौक, तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर जा सकेंगे। दूसरा विकल्प फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक, कालीबाड़ी और पचपेड़ी नाका की ओर रहेगा।
तेलीबांधा की ओर से:
तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर या कालीबाड़ी मार्ग से आवागमन किया जा सकेगा।
पचपेड़ी नाका की ओर से:
पचपेड़ी नाका चौक से टिकरापारा चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना, शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे।
यह भी पढ़े:MP में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, TET समेत 3 मांगों को लेकर नीलम पार्क में प्रदर्शन
इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध
झांकी के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इनमें प्रमुख रूप से:
- शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक
- आश्रम तिराहा से शारदा चौक/जयस्तंभ चौक
- सुभाष नगर चौक-मौदहापारा से जयस्तंभ चौक
- फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली
- बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली
- लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना
- बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना
- कंकालीपारा से सदर बाजार-कोतवाली
मार्ग शामिल हैं।
यह भी पढ़े:जशपुर में वॉकथॉन से नशामुक्ति का संदेश, विधायक रायमुनि भगत ने दिलाई शपथ
श्रद्धालुओं के लिए यहां रहेगी पार्किंग
यातायात पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल भी तय किए हैं।
- पंडरी की ओर से: मल्टीलेवल पार्किंग और रजबंधा मैदान की गलियां
- सिविल लाइन की ओर से: शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान और सुभाष स्टेडियम के किनारे
- टिकरापारा/कालीबाड़ी की ओर से: सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम और गांधी मैदान
- गुढ़ियारी/समता कॉलोनी की ओर से: भैंसथान मैदान और जवाहर मार्केट पार्किंग
- सुंदरनगर/रायपुरा की ओर से: लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान
यातायात पुलिस ने की अपील
यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने लोगों से अपील की है कि 28 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी के दौरान निर्धारित डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। वाहन चालक प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
पुलिस के अनुसार, निर्धारित व्यवस्था का पालन करने से झांकी में शामिल श्रद्धालुओं के साथ आम नागरिकों की आवाजाही भी सुरक्षित और सुगम बनाए रखने में मदद मिलेगी।
