Headlines

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी ओवर ब्रिज हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर, 10 दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक बाइक गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो। श्री बघेल ने इस हादसे में दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004