Headlines

सुप्रीम कोर्ट के 6 जजों को हुआ स्वाइन फ्लू, CJI बोले- खोली जाएगी डिस्पेंसरी

नई दिल्ली: 

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जानकारी दी है कि सुप्रीम कोर्ट के 6 जज इन्फ्लुएन्ज़ा (H1N1) वायरस से पीड़ित है. उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एसए बोबड़े से SC में काम करने वाले व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए निर्देश जारी करने को कहा है. CJI ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए SCBA अध्यक्ष के साथ बैठक बुलाई है.

चीफ जस्टिस और SCBA के प्रेसिडेंट दुष्यन्त दवे के बीच इस मामले में मीटिंग हुई. चीफ जस्टिस ने मामले में चिंता जाहिर की. चीफ जस्टिस ने कहा, ”टीकाकरण के लिए डिस्पेंसिरी खोली जाएगी. SCBA ने 10 लाख रुपए टीकाकरण के लिए देने का भरोसा दिया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004