छत्तीसगढ़ में मानसून सामान्य, औसत वर्षा का 99.2% रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ में मानसून सामान्य, औसत वर्षा का 99.2% रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की रफ्तार सामान्य बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून से 5 अगस्त 2026 तक प्रदेश में 584.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा 589.5 मिमी का 99.2 प्रतिशत है। वहीं, 5 अगस्त को राज्य में औसतन 12.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने बनाया रिकॉर्ड, नारायणपुर में सबसे ज्यादा वर्षा

रिपोर्ट के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सामान्य औसत की तुलना में सबसे अधिक 186.2 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। यहां अब तक 838.6 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं, कुल वर्षा की मात्रा के हिसाब से नारायणपुर जिला सबसे आगे है, जहां 1004.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 141.1 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा महासमुंद (139.3%), रायपुर (130%), गरियाबंद (128.9%), जांजगीर-चांपा (124.9%), बालोद (121.2%), बलौदाबाजार (116.8%), बलरामपुर (115%), दुर्ग (114.1%), सक्ती (114%) और धमतरी (112.9%) में भी सामान्य से बेहतर बारिश दर्ज की गई है।

1 सरगुजा 8.2 288.2 442.4 65.1 883
2 सूरजपुर 13.9 522.3 595.4 87.7 1148.5
3 बलरामपुर 17.5 542.1 471.2 115 1370.4
4 जशपुर 5.3 409.9 593.1 69.1 1157.5
5 कोरिया 18.5 495.1 531.7 93.1 1052.1
6 एमसीबी 27.9 483.6 523.8 92.3 1052.4
7 रायपुर 16.1 637.4 490.3 130 1085
8 बलौदाबाजार 26.9 653.6 559.3 116.8 1070.9
9 गरियाबंद 2.5 717.6 556.9 128.9 1296.1
10 महासमुंद 9 743 533.5 139.3 1081.7
11 धमतरी 2.2 642.5 569.2 112.9 1352.4
12 बिलासपुर 9 603.4 560.6 107.6 1215.6
13 मुंगेली 12.2 545.7 539.6 101.1 1010.3
14 रायगढ़ 9.5 565.5 614.2 92.1 1338
15 सारंगढ़-बिलाईगढ़ 19.1 838.6 450.5 186.2 979.8
16 जांजगीर चांपा 11.8 763.8 611.4 124.9 1451.8
17 सक्ति 14.1 619.7 543.5 114 1157
18 कोरबा 12.1 588.9 635.4 92.7 1368.2
19 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 21.8 545.5 573.9 95.1 1288.7
20 दुर्ग 11.9 501 439 114.1 951.4
21 कबीरधाम 3.5 362.9 444.8 81.6 919.6
22 राजनांदगांव 4.8 516.6 513.4 100.6 1051
23 मोहला-मानपुर-अं. चौकी 17.6 528.6 704.4 75 1457.8
24 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 22.6 403.2 423.1 95.3 1055.6
25 बालोद 8.1 682.3 562.9 121.2 1255
26 बेमेतरा 18.2 343.4 446.5 76.9 861.8
27 बस्तर 4 558.6 721.3 77.4 1663
28 कोंडागांव 6.1 588.2 661 89 1327.4
29 कांकेर 11.9 567.4 798.3 71.1 1407.6
30 नारायणपुर 2.6 1004.1 711.4 141.1 1440.8
31 दंतेवाड़ा 11.7 745.9 759.3 98.2 1575.1
32 सुकमा 9 545 811.6 67.2 1409.5
33 बीजापुर 8.9 745.9 1059.1 70.4 2141.3

सरगुजा और सुकमा में सामान्य से कम बारिश

प्रदेश के कुछ जिलों में अब भी बारिश सामान्य से कम बनी हुई है। सरगुजा में अब तक 288.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य का 65.1 प्रतिशत है। वहीं सुकमा में 545 मिमी यानी 67.2 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा जशपुर (69.1%), बीजापुर (70.4%), कांकेर (71.1%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (75%), बेमेतरा (76.9%), बस्तर (77.4%) और कबीरधाम (81.6%) में भी औसत से कम वर्षा दर्ज हुई है।

संभागवार वर्षा की स्थिति

सरगुजा संभाग में बलरामपुर को छोड़ अधिकांश जिलों में बारिश सामान्य या उससे कम रही। वहीं रायपुर संभाग के रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार और धमतरी में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर संभाग में सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती में बेहतर बारिश हुई, जबकि दुर्ग संभाग में बालोद और दुर्ग जिले औसत से ऊपर रहे। बस्तर संभाग में नारायणपुर में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि सुकमा, कांकेर और बस्तर जिले सामान्य से पीछे रहे।

कृषि कार्यों को मिला फायदा

प्रदेश के मध्य और मैदानी क्षेत्रों में संतुलित और अच्छी बारिश का सीधा लाभ कृषि गतिविधियों को मिल रहा है। धान की रोपाई सहित अन्य खरीफ फसलों का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं जिन जिलों में बारिश सामान्य से कम हुई है, वहां राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा कृषि विभाग स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *