बालूशाही रेसिपी (Balushahi Recipe)

बालूशाही रेसिपी (Balushahi Recipe)

बालूशाही

जानिए कैसे बनाएं बालूशाही
  • कितने लोगों के लिए: 10
  • तैयारी का समय: 
  • पकने का समय: 
  • कुल समय: 
  • कठिनाई: मीडियम

बालूशाही रेसिपी : मैदे से बनी यह उत्तरी भारतीय मिठाई को घी में फ्राई करके खाया जाता है। तो बालूशाही के लवर्स को अब बार-बार बाजार जाकर इसे खरीदकर खाने की जरूरत नहीं है, वे इसे अपने घर पर भी बनाकर खा सकते हैं।

बालूशाही बनाने के लिए सामग्री: बालूशाही को बनाने के लिए सिर्फ मैदा, घी, बेकिंग सोडा और चीनी की जरूरत होती है। इन सारी सामग्री को मिलाकर डो तैयार किया जाता है और इसकी छोटी-छोटी बॉल्स तैयार ​करने के बाद चाश्नी में भिगाने के बाद सर्व किया जाता है।

बालूशाही की सामग्री

  • 1/2 kg मैदा
  • 1/8 टी स्पून बेकिंग सोड़ा
  • 300 ग्राम घी
  • 1/2 kg चीनी
  • (फ्राई करने के लिए) घी

बालूशाही बनाने की वि​धि

  • 1.मैदा, घी और सोड़ा को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें। अगर पानी डालने की जरूरत पड़े तो इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • 2.इसके बाद इसकी छोटी-छोटी गोल बॉल्स बना लें। हल्का दबा लेने के बाद इसमें अंगूठे से बीच में सुराख कर लें।
  • 3.फिर पैन में घी को गर्म करके पहले तेज आंच पर, फिर हल्की आंच पर फ्राई करें। साथ ही पानी में चीनी को पकाएं, जब तक घोल तार न छोड़ने लगे।
  • 4.बनाई गाई बालूशाही को चाश्नी में पांच से दस मिनट के लिए भिगोकर रखें। निकालकर परोसें।

रेसिपी नोट

 बालूशाही को बनाकर आप किसी एअर टाइट कन्टेनर में 20 दिनों तक रख सकते हैं और जब भी आपका मन करे तो इसे निकालकर सकते हैं।

Key Ingredients: मैदा , बेकिंग सोड़ा, घी , चीनी, घी

मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004