रायपुर 3/12/2021- बड़ी संख्या में IPS अफसरों को तबादले किये गये हैं । आईके एलेसेला बलौदाबाजार से जांजगीर चांपा बटालियन भेजे गये हैं । वहीं मोहित गर्ग को कवर्धा से बालोद बटालियन भेजे गये हैं । लाल उमैद सिंह कवर्धा के नये एसपी होंगे ।
बिलासपुर एसपी दीपक कुमार झा को बलौदाबाजार का एसपी बनाया गया है । पारूल माथुर अब बिलासपुर की एसपी होंगी । अरविंद कुजूर को बेमतेरा से दुर्ग बटालियन , धर्मेंद्र सिंह छवई को बेमेतरा का नया एसपी बनाया गयाहै । जबकि झाडूराम ठाकुर अब गरियाबंद के एसपी होंगे ।


