मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में अभिनेता सोनू सूद से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा कुछ ऐसा कि ठहाके मारकर हंसने लगे अभिनेता सोनू सूद

हुआ यूं कि दिल्ली में एजेंडा आजतक कार्यक्रम के मंच से उतरते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उसी मंच पर आते हुए बॉलीवुड अभिनेता श्री सोनू सूद से मुलाकात हो गई । श्री बघेल ने श्री सूद से कहा – “अब आप वास्तविक जीवन में हीरो हो गए हैं इसलिए अब विलेन का रोल मत कीजिएगा!”

मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर वहां ठहाके तो लगे ही लेकिन सोनू सूद ने कहा – आप सही कह रहे हैं । उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इन दिनों फिल्मों में नायक की भूमिका के प्रस्ताव भी मिल रहे हैं ।