ओमिक्रॉन की दस्तक ने सभी लोगों को फिर से परेशानी में डाल दिया है। खासकर बच्चों के माता- पिता की नींद उड़ी हुई है क्योंंकि वयस्कों को वैक्सीन लग चुकी है लेकिन अभी तक बच्चों के लिए वैक्सीन नहीं आई है। ऐसे में बच्चों को कोरोना के नए वेरिएंट से बचाकर रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। विशेषज्ञों ने बच्चों के बचाव के लिए कुछ टिप्स बताए हैं।
डब्लूएचओ के मुताबिक, सार्वजनिक जगहों पर आपका व्यवहार यह तय करता है कि आप संक्रमण का कितना जोखिम अपने बच्चों तक स्थानांतरित कर रहे हैं। मास्क, दूरी और हाथों की स्वच्छता के नियम याद रखें। घर लौटने के बाद गंदे हाथों से बच्चों के करीब न जाएं। अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो बच्चों से दूरी बनाकर रखें और घर में मास्क लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे किनके संपर्क में आ रहे हैं।
देश में ओमिक्रॉन की दस्तक ने अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है।

