रविवार को नए वेरिएंट “ओमिक्रोन” के 17 मामले आने के बाद देश भर में मचा हड़कंप, जानिए अब तक किन-किन राज्यों में पहुंच चुका है ओमिक्रोन…

देश भर में ओमिक्रोन वैरिएंट के अब तक कुल 21 मामले सामने आ चुके हैं। नया वैरिएंट पांच राज्यों में फैल चुका है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे हैं। रविवार को इस वैरिएंट के कुल 17 मामले पाए गए। इनमें राजस्थान के जयपुर में नौ, महाराष्ट्र के पुणे में सात और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक केस शामिल है। ओमिक्रोन से संक्रमित होने वाले सभी लोग अफ्रीकी देशों से लौटे हैं या उनके संपर्क में आए हैं।

जयपुर में एक परिवार के चार सदस्य हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आए थे। उनके और उनके संपर्क में आए 34 लोगों के नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। इनमें से परिवार के चार सदस्य और उनके संपर्क में पांच अन्य लोगों को ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।