रायपुर- प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीरगांव नगर निगम के 95 केंद्रों पर मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। बीरगांव में कुल 95 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 80 हजार 441 है। यहां के 80 हजार से अधिक मतदाता 186 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। वे मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से पहले ही पहुंच गए थे। मतदान, शाम 5 बजे तक चलना है। अधिकारियों ने बताया, बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होना है। इस चुनाव में कुल 186 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सभी 40 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरे राजनीतिक दलों के भी 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 46 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।
- Home
- अपना प्रदेश
- नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू, यहाँ 40 पार्षद पदों के लिए 186 उम्मीदवारों में लड़ाई

