बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ी, ED ने भेजा समन, आखिर क्या है पूरा मामला पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली- बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को ED ने समन भेजा है। पनामा पेपर लीक मामले में ED ने एश्वर्य राय को ये समन जारी किया है। जिसके तहत उन्हें अब दिल्ली तलब किया है।

आपको बता दें कि पनामा पेपर लीक मामले में बच्चन परिवार का नाम भी सामने आया था. तब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में मनी लॉड्रिंग का मामला भी दर्ज किया था. प्रवर्तन निदेशालय की HIU इस मामले की जांच कर रही है। पेपर्स की लिस्ट में जिन लोगों का नाम है उन पर टैक्स की हेराफेरी का आरोप है। जिसको लेकर टैक्स अथॉरिटी जांच में जुटी हैं

साल 2016 में ब्रिटेन में पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट लीक हुए थे। इसमें दुनियाभर के बड़े नेताओं, कारोबारियों और बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए थे। इस केस में भारत की बात करें तो देश के करीब 500 लोगों के नाम इस लिस्ट में होने का खुलासा हुआ था। इसमें बच्चन परिवार का नाम भी शामिल था।