Headlines

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा

20 दिसम्बर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक एवँ वरिष्ठ नेता श्री वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी । उन्होंने श्री वर्ल्यानी के पार्थिव देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री वर्ल्यानीे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, महापौर श्री ऐजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, श्री आर. पी. सिंह, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक जन उपस्थित थे ।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004