धमतरी- रविवार की रात हुए सड़क हादसे में मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर के बेटे की मौत हो गई । घटना रात 9:30 बजे की है, भरदा से 300 मीटर दूर परसवानी मार्ग पर अनियंत्रित होकर दो पेड़ों में टकरा गई, और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जहां घायल अवस्था में उसे चिकित्सालय लाया गया जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।
एएसआई दक्ष कुमार साहू ने बताया ग्राम रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर उम्र 22 वर्ष रविवार को आर्टिका कार वाहन से निजी काम से मगरलोड आया हुआ था । काम होने के बाद अपने घर रांकाडीह के लिए निकला था ।
