नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी कि 15 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज आज से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, पीजी परीक्षा के लिए आज दोपहर 3 बजे से रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन कर देगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 फरवरी की रात 11:55 बजे तक चलेगी। ऐसे में उमीदवारों को ध्यान रखना होगा कि वे इस तारीख तक अप्लाई कर दें,क्योंकि आखिरी तारीख बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
नीट पीजी 2022 आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख- 4 फरवरी 2022 (रात 11:55 बजे तक)
आवेदन करेक्शन प्रक्रिया- 8 फरवरी 2022 से 11 फरवरी 2022
गलत फोटो को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो ओपन- 24 फरवरी 2022 से 27 फरवरी 2022
नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड- 7 मार्च 2022
नीट पीजी 2022 परीक्षा तिथि- 12 मार्च 2022
नीट पीजी 2022 रिजल्ट की तारीख- 31 मार्च 2022
