Headlines

भारतीय सेना को मिली बड़ी सफलता अलग-अलग मुठभेड़ में जैश कमांडर जाहिद वानी समेत 5 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने बडगाम और पुलवामा जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में रातभर में पांच आतंकवादी मार गिराए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। कुमार ने कहा कि मारे गए लोगों में जैश कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता बताया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004