Headlines

पीएम आवास हजारों प्रदर्शनकारियों ने घेरा, घर छोड़कर भागे पीएम….

कनाडा में कोरोना वैक्सीन की अनिवार्यता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार के लोग घर छोड़कर किसी गुप्त जगह पर चले गए हैं। दरअसल, हजारों ट्रक ड्राइवर और अन्य प्रदर्शनकारी राजधानी शहर में इकट्ठा हो गए और पीएम ट्रूडो के आवास को घेर लिया। ट्रक ड्राइवर्स ने अपने करीब 70 किमी लंबे काफिले को ‘फ्रीडम कान्वॉइ’ नाम दिया है।

ट्रक ड्राइवर्स किस बात पर हैं गुस्सा
दरअसल, ट्रूडो सरकार ने अमेरिका की सीमा को पार करने के लिए ट्रक ड्राइवर्स का वैक्‍सीनेटेड होना जरूरी कर दिया है। इसे लेकर ड्राइवर्स ने विरोध शुरू किया। वहीं, कनाडाई पीएम ने विवादित बयान देते हुए ट्रक वालों को ‘महत्व नहीं रखने वाले अल्पसंख्यक’ करार दे डाला। इससे वो बुरी तरह से भड़के हुए हैं। आलम यह है कि राजधानी ओटावा जाने वाले रास्‍ते पर उन्होंने 70 किमी ट्रक की लाइन लगा दी है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004