रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में रोहित ने इस मैदान का एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन पहले ही रोहित के नाम दर्ज था, लेकिन अब वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने इस मैदान पर 100 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 गेंद पर 40 रनों की पारी के दौरान रोहित ने यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस मैच से पहले इस मैदान पर रोहित के खाते में 72, जबकि विराट कोहली के खाते में 70 रन दर्ज थे। इन दोनों को ही इस मैदान पर 100 रनों का आंकड़ा पार करने के लिए क्रम से 28 और 30 रनों की जरूरत थी, लेकिन रोहित ने विराट को पीछे छोड़ते हुए पहले यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। रोहित ने इस मैदान पर चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान 167 के धांसू स्ट्राइक रेट और 28 की औसत से 112 रन बनाए हैं। इस मैदान पर छह छक्के लगाने वाले भी रोहित इकलौते बल्लेबाज हैं।

