Headlines

गोलियों से अपना को भूना… पत्नी, साले समेत 3 की मौत..

सोमवार को घरेलू विवाद का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया, जब मामूली विवाद के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी, साले और उसकी पत्नी यानी सलहज की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना दिल्ली के शकूरपुर गांव की है।

दरअसल, घर की आपसी कलह को निपटाने के लिए पत्नी ने अपने भाई व भाभी को घर पर बुलाया था। इस दौरान मामूली विवाद इस कदर बढ़ गया कि शख्स ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी, 2 साले व सलहज को लाइसेंसी रिवाल्वर से भून दिया। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004