Headlines

BREAKING- सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

नारायणपुर– जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। यहां सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इसकी चपेट में आने से DRG के दो जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार जीवलापदर मार्ग पर नक्सलियो द्वारा लगाए गए कमांड आईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। दोनों जवानों को जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना में एक जवान की स्थिति सामान्य है। वहीं दूसरे जवान को गंभीर चोट आई है। दोनों का इलाज जारी है।

एडिशन एसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए हैं। बेहतर इलाज के लिए घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004