Headlines

BANK- इस महीने 15 दिन रहेंगे बैंक बंद, लिस्ट देखकर ही निकले बैंक

नई दिल्ली- अगले महीने बैंकों में कुल 15 दिन छुट्टी रहेगी। इनमें चार रविवार और दूसरे एवं चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको नए फाइनेंशियल ईयर में बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो उसे जल्द-से-जल्द निपटा लीजिए

1 अप्रैल, 2022 नए महीने और फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन अधिकतर जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसकी वजह ये है कि एक अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग होती है।

2 अप्रैल, 2022 गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा) के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

3 अप्रैल इस दिन बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहता है।

4 अप्रैल सरहुल के मौके पर रांची जोन के बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।

5 अप्रैल बाबू जगजीवन राम की जयंती के मौके पर हैदराबाद जोन के बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

9 अप्रैल महीने के दूसरे शनिवार को बैंकों में कामकाज नहीं होता है।

10 अप्रैल साप्ताहिक अवकाश।

14 अप्रैल डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू के अवसर पर शिलांग और शिमला जोन को छोड़ अन्य सभी जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

15 अप्रैल गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू के अवसर पर जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर अन्य स्थानों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

16 अप्रैल बोहाग बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।

17 अप्रैल साप्ताहिक अवकाश

21 अप्रैल गड़िया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

23 अप्रैल महीने के चौथा शनिवार को बैंकों में कामकाज नहीं होता है।

24 अप्रैल साप्ताहिक अवकाश

29 अप्रैल शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.l।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004