Headlines

CG- मां-बेटे की लाश एक साथ फांसी पर, आखिर क्यों उठाया ये कदम

बिलासपुर में मां-बेटे की लाश एक साथ फांसी पर लटकती मिली है। दोनों ने एक ही रस्सी को फंदा बनाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कलारतराई में रहने वाली कृष्णा बाई मानिकपुरी (40) रोजी-मजदूरी करती थी। वह गांव में झाड़ू लगाती और बर्तन भी साफ करती थी। उसका बेटा अशोक दास (21) भी रोजी-मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह होने के बाद भी दोनों देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर पिता ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। कुछ देर बाद उनके पिता ने पड़ोसी बच्चे को बुलाकर रोशनदान से अंदर भेजा, तब मां-बेटे की लाश फंदे पर लटक रही थी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004