Headlines

Business- शेयर बाजार में भारी गिरावट

बुधावर को एक बार फिर शेयर बाजार ने खराब शुरुआत की है। आज सुबह सेंसेक्स 411.77 अंक की गिरावट के साथ 56,944.84 अंक पर खुला। वहीं, नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज यानी निफ्टी आज 113.75 अंकों की गिरावट के साथ 17087.05 अंक पर खुला है। बता दें, कल यानी मंगलवार को सेंसेक्स 776.72 अंक की तेजी के साथ 57,356.61 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी कल उछाल के साथ बंद हुआ था।

BSE में आज सुबह 9:30 बजे रिलायंस के शेयरों में सबसे अधिक 1.50% की उछाल देखने को मिली। वहीं एनटीपीसी, कोटक महिन्द्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहे थे। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है। टाइटन, एक्सिस बैंक सहित कई अन्य कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई है।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004