Headlines

पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायपुर…

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया शनिवार को शाम राजधानी रायपुर 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। वह 14 अगस्त को कांग्रेस जनों के साथ बैठक करेंगे। वहीं 15 अगस्त को पुनिया राजधानी रायपुर में तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसी दिन शाम 8 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएल पुनिया ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष को बदलने की बात पर कहा, यहां कोई संभावना नहीं है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा अपने अध्यक्ष बदलते रहती हैं। उन्होंने चार-चार में अध्यक्ष बदले हैं, हमारे यहां जरूरत नहीं, और कोई संभावना नहीं है।

पीएल पुनिया तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

पीएल पुनिया 15 अगस्त को समाप्त होने वाली कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। पीएल पुनिया अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। तिरंगा यात्रा के समापन और कांग्रेस नेताओं की बैठक लेने के बाद पीएल पुनिया 15 अगस्त की शाम को दिल्ली लौटेंगे।

बता दें कि हाथ में तिरंगा लेकर गांधी धुन के साथ कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा शुरू हुई है। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में 15 अगस्त तक यह तिरंगा पदयात्रा चलेगी। इसमें मंत्री, सांसद, विधायक शामिल हो रहे हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004