Headlines

CG बड़ी खबर- प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार ने लिया एक और फैसला….त्यौहारों पर वेतन मिलेगा एडवांस

रायपुर- प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक और फैसला लिया है। अब कर्मचारी त्योहारों पर वेतन एडवांस के रूप में 10 हजार रुपए तक ले सकता है। इससे पहले केवल 8 हजार मिलता था। वित्त विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी है।

छत्तीसगढ़ में हाल ही में कर्मचारियों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया। इसके बाद अब एक और फैसला राज्य सरकार ने लिया है।

आदेश के मुताबिक प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के कर्मचारियों को यह राशि मिलेगी। यह प्रमुख त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षा बंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस पर दी जाती है।

CM BHUPESH BAGHEL