Headlines

CG- FREE FIRE ने ली छात्र की जान, रेलवे ट्रैक पर खेल रहा था गेम

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में एक छात्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। छात्र ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर फ्री फायर गेम खेल रहा था, तभी अचानकर ट्रेन आ गई और यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था।

दरअसल, गुंडरदेही थाना क्षेत्र के रंगकठेरा गांव का एक बालक सुबह शौंच के लिए निकला था, वह इयरफोन लगाकर फ्री फायर गेम खेल रहा था। युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था, तभी सुबह दल्ली राजहरा से दुर्ग जाने वाली ट्रेन के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम योगेंद्र जोशी पिता बीसेलाल जोशी उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है, जो कक्षा 12वीं में पढ़ाई करता था। घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।