Headlines

बीजेपी को दक्षिण का किला बचाने के लिए कितनी सीटों पर जीत की दरकार

कनार्टक के 15 विधानसभा सीटों पर 5 दिसंबर को हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। उपचुनाव के नतीजे दक्षिणी राज्य में चार महीने पुरानी भारतीय जनता पार्टी की येदियुरप्पा सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ दल को कम से कम सात सीटों पर जीत की जरूरत है, ताकि उसके पास 223 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम साधारण बहुमत 112 हो सके। आज 15 सीटों पर चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि चार महीने पुरानी बी. एस. येदियुरप्पा सरकार का भाग्य तय करेंगे, क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के पास बहुमत की कमी है।

भाजपा को कम से कम सात सीटें जीतनी होगी, जिससे सदन में उसका बहुमत बरकरार रहे। भाजपा के पास वर्तमान में 105 विधायक है, जिसमें एक निर्दलीय विधायक भी शामिल है। कांग्रेस की आंख भी नतीजों पर टिकी है, क्योंकि इसके नेता जनता दल-सेक्युलर (जद-सेक्युलर) के साथ फिर से गठजोड़ का संकेत दे रहे हैं।

कांग्रेस नेता बी.के.हरिप्रसाद ने कहा कि नतीजों से बहुत सी चीजें बदल जाएंगी। येदियुरप्पा के सत्ता में आने से पहले कांग्रेस-जद (सेक्युलर) की सरकार कांग्रेस के 14 व जद-सेक्युलर के तीन विधायकों के इस्तीफे से गिर गई थी। सभी बागी विधायकों को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य करार दे दिया। अब 15 सीटों पर उपचुनाव कराए गए हैं। दो सीटों के लिए हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

चुनाव आयोग अधिकारी जी. जडियप्प्पा ने बताया, “सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से 11 केंद्रों पर शुरू हुई, जिनमें बेंगलुरु के चार शहरी सीटों के लिए तीन शामिल हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती पहले हो रही है, उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होनी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004