Headlines

एटीके के रॉय कृष्णा को आईएसएल में नवंबर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

फिजी के अंतरराष्ट्रीय फुटबालर रॉय कृष्णा को अपनी टीम एटीके के लिये शानदार प्रदर्शन के बूते नवंबर के महीने के लिये आईएसएल हीरो के पुरस्कार से नवाजा गया।
रॉय कृष्णा ने तीन मैचों में तीन गोल दागे और साथ ही गोल करने में मदद भी की जिससे एटीके की टीम को नवंबर के पूरे महीने में हार का सामना नहीं करना पड़ा।  एटीके के ही डेविड विलियम्स ने अक्टूबर में यह पुरस्कार हासिल किया था।

इस स्ट्राइकर ने जमेशदपुर एफसी के सर्गियो कास्टेल, ओड़िशा एफसी के एड्रियाने संताना, एफसी गोवा के मुर्ताडा फॉल और बेंगलुरू एफसी के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004