ड्रग्स व शराब के नशे में गए थे डूब, बाइपोलर और साइकोटिक बीमारी से भी थे पीड़ित यो यो हनी सिंह

ड्रग्स व शराब के नशे में गए थे डूब, बाइपोलर और साइकोटिक बीमारी से भी थे पीड़ित

गायक यो यो हनी सिंह का एल्बम हनी 3 हाल ही में रिलीज हुआ है। अब वे इसका प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। इस बीच उन्हें शहनाज गिल के शो देसी वाइव्स में देखा गया है। इस अवसर पर हनी सिंह ने कई नए खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि सन 2012 से 2022 के बीच वह कहां थे। इसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

यो यो हनी सिंह बहुत ज्यादा ड्रग्स और शराब का सेवन करने लगे थे

यो यो हनी सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर के पीक के दौरान ब्रेक लिया था। इस बारे में बताते हुए वे कहते हैं, ‘2012 से 2014 तक मैंने बहुत ज्यादा ड्रग्स और शराब का सेवन करना शुरू कर दिया था जो कि बहुत-बहुत खराब था। मैं यह बहुत बड़े पैमाने पर कर रहा था। मुझे इस बात की भनक तब लगी, जब मैं शाह रुख खान के साथ अमेरिका में टूर कर था।’

https://www.instagram.com/yoyohoneysingh/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a39a23b2-f3a0-4143-89d6-cc750cd9c7a4

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *