Headlines

बांग्लादेश में पहली बार हुई महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

ढाका

बांग्लादेश में महिलाओं के लिए पहली बार बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 19 साल की एक विद्यार्थी विजेता बनीं। दिलचस्प बात यह है कि बॉडीबिल्डिंग में महिला प्रतियोगिता बिकिनी या ऐसा कोई परिधान पहनती हैं, लेकिन इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने पूरी तरह से ढके हुए वस्त्र पहने हुए थे। ऐसा इसलिए किया गया ताकि कपड़ों को लेकर कोई विवाद खड़ा न हो जाए।

मुस्लिम बहुल देशों में आम तौर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का चलन नहीं है। 29 प्रतियोगियों ने इसमें हिस्सा लिया और उनमें अवहोना रहमान को लोगों की भीड़ के सामने विजेता का ताज पहनाया गया।विजेता रहमान समेत अन्य प्रतियोगियों ने स्टेज पर लैगिंग के साथ पूरी तरह से शरीर को ढकने वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।

रहमान ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई और मैं विजेता बनीं। इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए मैंने बहुत मेहनत की थी। रहमान ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर आलोचना के सवाल पर कहा कि मेरे दिमाग में कभी ऐसा ख्याल नहीं आया। मुझे कभी नहीं लगा कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर मेरी आलोचना हो सकती है। मुझे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मेरे भाई ने काफी प्रेरित किया, वह अपना एक फिटनेस सेंटर चलाते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004