Headlines

Gas Cylinder Price : नए साल के पहले दिन महंगाई की मार, 19 रुपये महंगा हुआ रसोईं गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को नए वर्ष के पहले ही दिन महंगाई की मार पड़ी है। रसोई गैस सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। लगातार पांचवे महीने रसोईं गैस सिलेंडर के बाजार भाव में बढ़ोतरी हुई है।

रेट रिवीजन के बाद गैस कम्पनियों ने गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में 19 रुपये का इजाफा किया है। अब घरेलू सिलेंडर 749 रुपये का हो गया है। जबकि कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) पर 29.50 रुपये का इजाफा हुआ है। कारोबारियों को अब सिलेंडर के लिए 1325.00 रुपये चुकाने होंगे। वहीं पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर पर सात रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 276 रुपये का पड़ेगा। इस बार घरेलू गैस उपभोक्ताओं के खातों में 238.10 रुपये की सब्सिडी आएगी। बढ़े हुए दाम बुधवार सुबह से लागू हो गए हैं।

अगस्त 2019 में 611 का था घरेलू सिलेंडर 
अगस्त 2019 में 611.50 रुपये का घरेलू गैस सिलेंडर, जनवरी 2020 में  749 रुपये का हो गया है। यानी बीते पांच महीनों में रसोई गैस के बाजार भाव में 137 रुपये बढ़े हैं। जबकि व्यवसायिक (कामर्शियल) सिलेंडर का प्रयोग करने वाले कारोबारियों पर प्रति सिलेंडर 230 रुपये का बोझ पड़ा है।

सिलेंडर              दाम 
14.2 किलो –   749.00 रुपये
19 किलो    –  1325.00 रुपये
05 किलो    –  276.00 रुपये

जनवरी 2019 में 724 रुपये का था सिलेंडर
बीते वर्ष एक जनवरी 2019 को घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में रिकार्ड 121 रुपये और कामर्शियल सिलेंडर पर 190 रुपये की भारी कमी हुई थी। इससे घरेलू रसोईं गैस सिलेंडर 724 रुपये का और कमर्शियल सिलेंडर 1286.50 रुपये का हो गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004