Headlines

द्रोणिका का असर, रायपुर और बस्तर संभाग में बारिश, उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड

            रायपुर। द्रोणिका के असर से छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग और बस्तर संभाग में अब भी बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में घने बादल छाए हुए हैं। गुस्र्वार की रात हुई तेज बारिश के बाद सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। बदली की वजह से अभी ठंड का अहसास कुछ कम है, लेकिन अभी भी लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 24 घंटों में बादल छंटने के साथ धूप निकलेगी और इसके साथ ही तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आएगी। साथ ही शीत लहर की स्थिति भी बनी रहेगी।

सरगुजा में पिछले तीन दिनों तक बारिश के बाद शुक्रवार को बादल छंटने के साथ हल्की धूप निकली और इसी के साथ यहां ठंड का और भी ज्यादा असर महसूस हुआ। इसी तरह बिलासपुर में आसमान साफ दिखाई देने लगा है। जिसके बाद ठंड अधिक महसूस होने लगी है।मौसम विभाग की मानें तो अभी भी झारखंड मध्य प्रदेश के बीच एक द्रोणिका सक्रिय है जिसके प्रभाव अभी कुछ घंटे और रहेंगे। संभाग के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे जिसके कारण अचानक बारिश हो सकती है। कल से स्थिति एकदम साफ होगी।

बस्तर संभाग के कई इलाकों में बारिश

द्रोणिका का असर उत्तर से बढ़कर दक्षिण की ओर दिख रहा है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश हो रही है। आगामी चार घण्टों में प्रदेश के गरियाबांद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दांतेवाड़ा और सुकमा जिलों में एक- दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर ओला वृष्टि की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004