भागवत कथा के पंचम दिन कथावाचक “राकेश चंद द्विवेदी” ने बताई श्री कृष्ण की गोवर्धन पर्वत की लीला,, तो गायक “छोटू देवांगन” ने भागवत पंडाल में अपने गीतों से बांधा समा….

योगेश यादव/बलौदाबाजार- ग्राम पंचायत कटगी के कलमीडीह में आयोजित भागवत कथा में कथावाचक राकेश चंद द्विवेदी की कथा में भगवान गिरिराज पर्वत को उठाते हुए सुंदर झांकी सजाई गई। इस दौरान गायक छोटू देवांगन के सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु देर तक नाचते रहे।

कथावाचक राकेश चंद द्विवेदी ने प्रसंग में बताया गया कि देवराज इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर गर्व हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ।

इस मौके पर गोवर्धन लीला की झांकी भी सजाई गई। कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। भागवत आरती में आयोजक परिवार पीतांबर देवांगन परिवार सहित, जनपद सदस्य अंजीव जायसवाल, शिक्षक और गांव के समस्त लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *