Headlines

निर्वाचन आयोग ने, पश्चिम बंगाल प्रशासन को दिए कड़े निर्देश

आगामी लोकसभी चुनाव की तारीखें सामने आ चुकी है और देश में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है. निर्वाचन आयोग (ईसी) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल पुलिस से उन लोगों की सूची बनाने को कहा, जिनके खिलाफ पिछले चुनावों के दौरान बूथ कब्जा कर लेने और गलत तरीके से मतदान करने की शिकायतें दर्ज की गई थीं.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

ईसी के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य राज्य में हिंसा मुक्त लोकसभा चुनाव सुनिश्चित करना है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब ने सोमवार को जिलाधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने को कहा.

एक अधिकारी ने बताया, “सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई बैठक में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और आदर्श आचार संहिता को लागू किये जाने पर चर्चा हुई. जिन लोगों पर पिछले चुनावों के दौरान कानून तोड़ने के आरोप लगे हैं उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पर आयोग अगले 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट चाहता है.”

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने राज्य प्रशासन को अवैध हथियार बरामद करने के लिए अभियान जारी रखने का भी निर्देश दिया. पश्चिम बंगाल में 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004