Headlines

बर्थडे Cake में ऐसा क्या था कि खाते ही हो गई 10 साल की बच्ची की मौत

पंजाब के पटियाला के रहने वाले एक परिवार में 10 साल की बच्ची की मौतऑनलाइन मंगवाए गए बर्थडे केक खाने से हो गई है। परिवार के बाकी अन्य सदस्यों की जान बाल-बाल बची है। केक खाने से बच्ची अपनी बहन और परिवार के साथ हंस-खेल रही थी। लेकिन बर्थडे केक काट कर खाने के बाद बच्ची को अचानक उल्टी होने लगी। कुछ घंटों बाद शरीर ठंड पड़ गया और अचानक मौत हो गई। ये घटना पिछले हफ्ते 24 मार्च की है…जो अब सामने आई है। केक खाने के बाद जिस 10 साल की बच्ची की मौत हो गई है, उसका नाम मानवी बताया जा रहा है। हादसे वाले दिन मानवी का जन्मदिन था। केक खाने के मृतक मानवी की छोटी बहन की भी हालत नाजुक है। मृतक मानवी के दादा हरबन लाल कहा कि केक को पटियाला की एक बेकरी से ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। केक खाने के बाद मानवी, उसकी छोटी बहन समेत पूरा परिवार बीमार पड़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004