Headlines

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने इस बड़े प्राइवेट बैंक पर लगाया करोड़ों रुपए का जुर्माना, आखिर क्या है पुरा मामला…

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने बड़े प्राइवेट बैंक IDFC First Bank पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. सेंट्रल बैंक ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर इसपर जानकारी दी. RBI ने बताया कि उसने बैंक पर नियमों के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया है.

क्या है मामला?

RBI ने बताया है कि 27 मार्च को जारी एक आदेश में बैंक ने IDFC First Bank पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. ये जुर्माना RBI के ‘Loans and Advances – Statutory and Other Restrictions’ के नियमों पर जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है.

RBI ने 31 मार्च, 2022 तक बैंक की वित्तीय स्थिति पर मूल्यांकन किया था. ऐसा सामने आया कि बैंक ने आरबीआई के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया है. ऐसे में बैंक को एक नोटिस जारी किया गया था जिसमें उसे कारण बताने की सलाह दी गई थी कि उक्त निर्देशों का पालन करने में विफलता के लिए उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए. नोटिस पर बैंक के जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दिए गए जवाब पर विचार करने के बाद, आरबीआई ने अन्य बातों के साथ-साथ पाया कि बैंक के खिलाफ जुर्माना लगाना जरूरी था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004