Headlines

सपा प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक, लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद जुटी हुई थी चुनाव-प्रचार में

समाजावादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद को हार्ट अटैक आया है. इसकी पुष्टि काजल निषाद के पति संजय निषाद ने की है. काजल निषाद को लखनऊ के लिए रेफर किया है. लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही सपा प्रत्याशी काजल निषाद चुनाव-प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ थी और वे बेहोश हो गईं थीं.

सपा प्रत्याशी काजल निषाद को चुनाव प्रचार के दौरान तेज धूप और गर्मी की वजह से चक्कर आ गया था और वह इसके बाद बेहोश हो गईं थीं. फिर उन्हें काफी देर तक होश नहीं आया तो उन्हें शहर के स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उनके डिहाइड्रेशन और हाई बीपी का शिकार होने का अंदेशा जताते हुए उन्हें भर्ती किया था. हालांकि अब उन्हें हार्ट अटैक आया है और फिर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया है. उनके पति संजय निषाद उनके साथ हैं और वह लखनऊ उनके साथ एंबुलेंस में जा रहे हैं.

कौन हैं सपा प्रत्याशी काजल निषाद

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस से राजनीति में आईं काजल निषाद साल 2012 में चर्चा में आईं थीं. इस दौरान उन्होंने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. हालांकि वह इस चुनाव में हार गईं थीं, इसके बाद फिर उन्होंने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और इस चुनाव में भी इनकी हार हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004