Headlines

कोरोना पर केजरीवाल का ऐलान- बेघरों को देंगे मुफ्त खाना, राशन भी फ्री

  • कहा- रविवार को चलेंगी 50 फीसदी बसें
  • वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन करेंगे दोगुना

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें और प्रशासनिक मशीनरी भी सक्रिय हो गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पहली बार डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पत्रकारों से बात करते हुए केजरीवाल ने बुजुर्ग व्यक्तियों से मॉर्निंग वॉक बंद करने की अपील की और कहा कि अभी नहीं, लेकिन जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन भी करेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जनता कर्फ्यू के दिन यानी रविवार को 50 फीसदी बसों का परिचालन नहीं करने की घोषणा की और कहा कि ढाई लाख विधवा महिलाओं की पेंशन, बुजुर्ग व्यक्तियों और दिव्यांगों की पेंशन डबल करेंगे. उन्होंने होटल में क्वारंटीन करने वालों की जीएसटी भी माफ करने की घोषणा की और कहा कि नाइट शेल्टरों में रहने वाले बेघर लोगों के लिए मुफ्त भोजन का इंतजाम भी सरकार करेगी.

kejriwal_032120052613.jfif

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मुफ्त राशन देने की घोषणा की और कहा कि 72 लाख लोगों को राशन मिलता है. एक व्यक्ति के लिए दिए जाने वाले खाद्यान्न को भी 50 फीसदी बढ़ा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि 30 मार्च से अप्रैल का राशन वितरित किया जाएगा. साथ ही यह अपील भी किया कि राशन की दुकान पर अधिक भीड़ हो तो इंतजार कर लें. एक दिन बाद जाएं. कम से कम एक मीटर की दूरी पर खड़े हों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004